सेवा भारती रेवाड़ी की हुई बैठक विस्तार करने पर हुई चर्चा

सेवा भारती रेवाड़ी की हुई बैठक विस्तार करने पर हुई चर्चा
रेवाड़ी 17 जुलाई आदर्श शर्मा
आज सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, रेवाड़ी इकाई की बैठक नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हरिओम अग्रसेन हॉस्पिटल कानोड़ गेट रेवाड़ी पर संपन्न हुई। अशोक कुमार जी प्रांत प्रचार प्रमुखने मुख्य अतिथि के रूप में सभा का संचालन किया ।प्रांत प्रचार प्रमुख ने बताया सेवा भारती प्रांत में चार आयामों पर मुख्य रूप से कार्य कर रही है जिसमें शिक्षा, स्वावलंबन ,स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता उन्होंने चारों आयामों पर विस्तार से वर्णन करके कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि प्रत्येक आयाम का एक आयाम प्रमुख नियुक्त किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि वह प्रतिदिन संस्था के कार्यों को कर सकें। और उन्होंने कहा रक्षाबंधन का पर्व पर बहनों से राखी बनाकर सैनिक भाइयों के सेंट्रो में जाकर उन्हें बांधनी चाहिए। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सेवा भारती संस्था से जोड़कर उनकी अलग विंग बनाकर उनकी मीटिंग कराई जाए ताकि वह सेवा के कार्यों को सुंदर ढंग से आगे बढ़ा सके। इस मौके पर सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष सावल राम यादव, भगवान परशुराम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम, नगर सचिव तेजभान कुकरेजा, प्रदीप गार्ड, अमरनाथ, प्रदीप गुप्ता कंवरलाल कुंदन लाल, राम तीरथ शास्त्री ,देवेंद्र गर्ग, कन्हैया लाल ,हेमंत शर्मा, महावीर शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट