मणिपुर हिंसा ने खोली भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल: चिरंजीव राव

मणिपुर हिंसा ने खोली भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल: चिरंजीव राव
रेवाडी। 20जूलाई आदर्श शर्मा विधायक चिरंजीव राव ने आज अपनी विधानसभा के गांव बिकानेर में हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत बहू उद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द समाधान के निर्देश भी दिए। सभी ग्रामीणों ने विधायक चिरंजीव राव का आभार व्यक्त किया।

विधायक चिरंजीव राव कहा ने सरकार की तरफ से जो भी ग्रांट विधानसभा को मिलती है मेरी कौशिस रहती है कि अधिकारियों द्वारा जल्द ही ग्रांट को लगवाया जाए। इसी कडी में पहले भी बहूत से शिलान्यास और उद्दघाटन रेवाडी विधानसभा में हो चुके हैं और आगे भी इसी क्रम में रेवाडी में कार्य होते रहेगें।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक चिरंजीव राव ने मणीपुर हिंसा की कडे शब्दों में निंदा की और दो महिलाओं की वायरल हो रही विडियो पर दुख प्रकट करते हुए कहा इस तरह की विडियो से देश का सर झुक गया है। चिरंजीव राव ने कहा संसद के मानसून सत्र में भाजपा द्वारा मणीपुर पर चर्चा करवानी चाहिए। इस जघन्य घटना ने भाजपा के बेटी बचाओं बेटी पढाओं के नारे की पोल खोलकर रख दी है। आज देश में बेटी बिल्कुल भी सुरक्षित नही हैं। इतने दिनों से मणीपुर में हिंसक घटना हो रही हैं। करीब 150 लोगों की जाने जा चुकी हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द अभी तक नही बोला है। प्रधानमंत्री विदेशी दौर पर जा रहे हैं, एनडीए के सभी दलों को एकत्रित करने में लगे हैं। लेकिन उनके पास मणीपुर के लिए समय नही है। यदि समय रहते हुए मणीपुर पर संज्ञान ले लिया होता तो हमारी देश की बेटियां युं शर्मशार नही होती।

विधायक चिंरजीव राव ने कहा हरियाणा के 12 जिलों को बाढग्रस्त घोषित कर हरियाणा सरकार ने मान लिया है कि बरसात के पानी की समय पर उचित व्यवस्था नही होने के चलते प्रदेश वासियों को जान-माल को नुक्सान हुआ है। समय पर नालों की सफाई न होना भष्ट्राचार का जीता जागता उदाहरण है। वहीं बरबाद हुई फसल को मात्र 15 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा करार देते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा किसान की आय दोगुनी का वायदा करने वाली भाजपा सरकार भूल रही है कि इतनी मंहगाई के जमाने में 15 हजार रूपये क्या होते हैं। यदि सरकार किसानों के दर्द को समझती तो कम से कम 50 हजार मुआवजा प्रति एकड़ किसानों को देती।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट