विधायक चिरंजीव राव ने दिव्यांग पूजा को किया सम्मानित

विधायक चिरंजीव राव ने दिव्यांग पूजा को किया सम्मानित
रेवाड़ी। 21जूलाई आदर्श शर्मा रेवाड़ी की रहने वाली दिव्यांग पूजा यादव ने पेरिस में आयोजित पैरा एथलिट विश्व चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। धारूहेड़ा के दयाराम नगर पहुंचने पर पूजा यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने भी पहुंचकर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा दिव्यांग होने के बावजूद पूजा यादव ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत व लगन के दम पर विश्व में एक ऊंचा स्थान हासिल करते हुए अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का बड़ा स्रोत बन कर उभरी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लोगों में खुशी है।
चिरंजीव राव ने बताया पेरिस में 12 से 17 जुलाई तक पैरा एथलिट विश्व चैंपियनशिप में पूजा यादव ने जेवलिन थ्रो, शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में भाग लिया था। जेवलिन थ्रो में पूजा यादव ने ब्रॉन्ज और डिस्कस थ्रो में छठे स्थान पर रहीं। पूजा यादव बचपन में कुएं में गिर गई थीं। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। वह कई वर्ष तक बिस्तर पर ही रहीं। इसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए वर्ष 2017 में खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया था। उन्होंने जयपुर में आयोजित 17वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शॉटपुट में पदक जीतकर दिव्यांगता को मात दी थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके पास जेवलिन थ्रो, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो तीनों में पदक जीतने का अनुभव है। मैं पूजा यादव को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
वही सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान धनराज के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक चिरंजीव राव से मॉडल टाउन स्थित उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा। विधायक चिरंजीव राव ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगले महीने होने वाले विधानसभा सत्र में कर्मचारियों की सभी मांगों को रखा जाएगा। श्री राव ने कहा 9 साल बाद भी प्रदेश सरकार ने कच्चे कर्मियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन, पुरानी पेंशन, लिपिक का वेतन 35400 रुपये, प्रति वर्ष दो लाख बेरोजगारों को रोजगार देने आदि की मांगों को पूरा नहीं किया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन कर सरकार बेरोजगारों का शोषण कर रही है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel