विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की बैठक सम्पन्न – 31 जुलाई 2023 को होगी ब्रजमंडल (मेवात) धार्मिक यात्रा

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की बैठक सम्पन्न – 31 जुलाई 2023 को होगी ब्रजमंडल (मेवात) धार्मिक यात्रा
रेवाड़ी 23जुलाई आदर्श शर्मा
23 जुलाई 2023 को विश्व हिन्दू परिषद जिला रेवाडी की वैठक हनुमान मंदिर, घीसा की ढाणी, दिल्ली रोड रेवाडी में जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई। भिवानी विभाग अध्यक्ष विशाल सैनी बैठक में मुख्य वक़्ता के रूप से उपस्थित रहे व संग़ठन विस्तार की योजना के बारे में विस्तार से बताया। प्रान्त सह सत्संग प्रमुख कमल ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया जिसमे विहिप-बजरंगदल के आगामी कार्यक्रम – सेवा सप्ताह – 23 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तय तय किया गया है जिसमें प्रखंड स्तर पर वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त मन्दिर- तीर्थ स्थल करने का निर्णय हुआ है। मुख्य बिन्दु 31 जुलाई 2023 को ब्रजमण्डल (मेवात) धार्मिक यात्रा रहा जिसमे पूरे हरियाणा प्रान्त के कार्यकर्ता, समाज के लोग व अन्य जन मानस इस यात्रा में शामिल हो, ऐसी अपेक्षा व्यक्त की है। 7 अगस्त से 14 अगस्त तक – अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रमो का आयोजन किया जयेगा व 3 सितम्बर से 7 सितंबर तक विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस कार्यकर्म आयोजित किये जायेंगे।
जिलामंत्री राजकुमार यादव ने बताया कि ब्रजमण्डल (मेवात) धार्मिक यात्रा मुख्य रूप से हरियाणा के सभी जिला केंद्रों से सुरु होकर मेवात में सर्वप्रथम नलहड़ महादेव मन्दिर पर प्रातः 10 बजे पहुंचेगी व उसके बाद झिर मन्दिर फिरोजपुर झिरका से होते हुए श्रृंगार मन्दिर पुन्हाना में यात्रा का समापन होगा। रेवाडी से यह यात्रा शिव मंदिर, नई अनाज मंडी से सुबह 8 बजे ब्रजमंडल (मेवात) के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने ब्रजमण्डल (मेवात) की चार धाम तीर्थ यात्रा के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कार्यकर्ता समाज के अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करे ताकि इस यात्रा में भारी संख्या में समाज के लोगो की सहभागिता हो सके। यादव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा को लेकर सुझाव मांगे ताकि यात्रा को सुगम, व्यस्थित व सफल किया जा सके। वही बजरंगदल जिला संयोजक सुमित शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका राधिका यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने यात्रा के संचालन को लेकर परिस्थिति अनुकूल व्वयस्था के लिए अच्छे सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक के अंत मे जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने संग़ठन के विस्तार करते हुए कुछ दायित्वों की घोषणा कर सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ का पटका पहनाकर स्वागत किया व सुभकामनाये दी। बैठक में विभाग सामाजिक समरस्ता प्रमुख रामप्रसाद यादव करणावास, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन भारद्वाज, मनोज वशिष्ट, विधि प्रमुख गोकल चंद यादव, सरल यादव, मीनाक्षी यादव, नगर संयोजक चंद्र मोहन गुप्ता, नितिन यादव, मानसिंह चौहान, गोविंद व अन्य भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट