कांग्रेस सेवा दल की महा सचिव सुनीता रंगा ने व्यवस्था पे उठाए सवाल

कांग्रेस सेवा दल की महा सचिव सुनीता रंगा ने व्यवस्था पे उठाए सवाल
रेवाड़ी। 25जुलाई आदर्श शर्मा एचपीसीसी की लीगल सेल की संयुक्त सचिव और कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुनीता रंगा ने गांव गंगायचा अहीर से एक नाबालिग लड़की के अचानक गायब होने और परिजनों की पुलिस थाने में शिकायत तक दर्ज नहीं किए जाने पर कड़ा एतराज दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज करके कार्रवाई करनी चाहिए थी मगर ऐसा नहीं हुआ, जो बेहद गंभीर तथ्य है।
इसके साथ ही उन्होंने रेवाड़ी बार के एक सदस्य के साथ मारपीट की घटना के विरोध में वकीलों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि एक वकील के साथ मारपीट की घटना होना, बहुत गलत है। उसके बावजूद आईजी और एसपी के पास अपना पक्ष रखने के बाद भी कार्रवाई नहीं किया जाना और वकील को न्याय नहीं मिलना व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने इन दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष को न्याय दिए जाने की मांग उठाई।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट