कारगिल दिवस पर शहीदो का किया नमन

कारगिल दिवस पर शहीदो का किया नमन
कुण्ड रेवाड़ी
कारगिल दिवस पर आज क्षेत्र में शहीदो को नमन किया गया / हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक ओर प्रबुद्ध समाजसेवी डॉक्टर एचडी यादव के नेतृत्व में युवाओ ने शहीदो के स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की / गांव बासदुदा में शहीद जसवंत सिंह को पुष्प अर्पित करते हुए डॉक्टर एचडी यादव ने कहा कि हमे गर्व है कि कारगिल युद्ध मे हरियाणा के कई वीर सपूत शहादत को प्राप्त हुए / उनकी शहादत को कभी भुलाया नही जा सकेगा / गौरक्षक नीरज यादव ढाणी शोभा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर जिन वीर सपूतों ने माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया,उनका बलिदान देश की जनता सदा याद रखेगी /खोल मण्डल भाजपा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रधान बालकिशन कोलाना ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमे अपने सैनिकों के साहस,शौर्य और पराक्रम की याद दिलाता है / इस मौके पर रामबीर चोहान सीहा, तरुण कुमार, अमित कुमार,सहित अनेक युवा मौजूद थे /

Subscribe to my channel