मुख्यमंत्री रेवाड़ी की जनता को बस ये बताए कि एम्स का शिलान्यास कब होगा / एम्स संघर्ष समिति

मुख्यमंत्री रेवाड़ी की जनता को बस ये बताए कि एम्स का शिलान्यास कब होगा / एम्स संघर्ष समिति
कुण्ड रेवाड़ी
एम्स संघर्ष समिति मनेठी की कोर कमिटी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमे रेवाड़ी के कुछ गांवो में आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के कथित जन संवाद कार्यक्रम पर एम्स संघर्ष समिति ने जनता से अपील की है कि जनता के लंबे और शानदार संघर्ष से हासिल माजरा एम्स बारे मुख्य मंत्री से तीन सवाल पूछे कि माजरा में एम्स निर्माण कब तक पूरा होंगा? ओपीडी कब तक शुरू होंगी? एमबीबीएस की पढ़ाई कब शुरू होंगी ? इन तीन मुख्य सवालों पर ही जन संवाद किया जाए क्योंकि एम्स निर्माण रेवाड़ी की जनता के लिए लाइफ लाइन है । प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत देश में जो 22 एम्स का निर्माण किया जा रहा है, उनमें से 6 एम्स रायबेरली ,गोरखपुर,मंगलागिरी,नागपुर,बठिंडा,बीबीनगर एवम कल्याणी जो निर्माधीन है परंतु ओपीडी का कार्य शुरू हो चुका है । एम बी बी एस की पढ़ाई भी शुरू हो गई है तो माजरा में ओपीडी शुरू क्यों नही की जा रही है?एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू क्यों नही की जा रही है।जबकि एम्स संघर्ष समिति उपायुक्त की मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर पहले ही इसकी मांग कर चुकी है और रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के आगमन पर एम्स संघर्ष समिति मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहेगी और एम्स संघर्ष समिति जनता से भी अपील करती है की तुरंत निर्माण करने ,ओपीडी चालू करने , एमबीबीएस की पढ़ाई चालू करने की जन संवाद में जनहित में सवाल उठाए। कोर कमेटी में मुख्य रूप से एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज सिंह आजाद सिंह नांधा,कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रवक्ता समिति,कर्नल राजेंद्र सिंह, सचिव ओमप्रकाश सैन,सचिव,कैलाश यादव,कार्यकारी अध्यक्ष,कंवल सिंह,ईश्वर सिंह सैन,राजबीर नंबरदार, इत्यादि ने सम्बोधित किया।