आरबीआर स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

आरबीआर स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
रेवाड़ी 28 जुलाई आदर्श शर्मा
खंड खोल के गांव बास दूदा स्थित आरबीआर स्कूल में आज जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों की जांच की गई जिसमें रेवाड़ी से पहुंचे डॉ सुनील कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा ।आपको बता दें आरबीआर स्कूल समय-समय पर बच्चों के मानसिक विकास और स्वास्थ्य संबंधी तथा बौद्धिक विकास के लिए शिविर आयोजित करता रहता है तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करता। स्कूल संचालक मुकेश यादव ने बताया की वह शिक्षा को लेकर तथा बच्चों की भविष्य को ध्यान में रखकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन करते रहते हैं तथा आरबीआर स्कूल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पढ़ाई के साथ साथ करवाई जाती है ।इस मौके पर अध्यापिका मीना यादव मुनेश यादव बाल किशन ढाणी कोलाना सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।