यह जनसंवाद नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का संवाद :चिरंजीवी राव

यह जनसंवाद नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का संवाद :चिरंजीवी राव
रेवाडी। 29 जुलाई आदर्श शर्मा विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जनसंवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा जनसंवाद तो जनता के साथ होता है। लेकिन यहां तो भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं से बातचीत की है, आम जनता की तो सुन ही नही रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इतने वर्षों बाद धारूहेडा की याद आई। यदि उनको जनता की फ्रिक होती तो आज धारूहेडा के दूषित पानी से परेशानी झेल रहे लोगों की बीच जाकर उनकी समस्या जानते कि वे इस दूषित पानी में कैसे जी रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री का यहां आना केवल खाना पूर्ति है और चुनाव आते देख दिखावा कर रहे हैं। श्री राव ने कहा भाजपा सरकार में ईच्छा शक्ति की कमी है। मैंने विधानसभा के पटल पर कम से कम 10 बार धारूहेडा के दूषित पानी का मुद्दा उठाया है। लेकिन आज तक सरकार ने कोई सुध नही ली है। यदि प्रदेश सरकार सख्ताई दिखाए और कंपनियों के खिलाफ नाम सहित एफआईआर दर्ज करें तो कुछ हो सकता है। विधायक चिरंजीव राव ने बताया अब भी सरकार केवल खानापूर्ति करना चाह रही है। केबिनेट मंत्री बनावरी लाल द्वारा यह कहना कि यहां रैम बना दिया जाएगा लेकिन उससे तो बजरंग नगर और महेश्वरी में पानी जाएगा तो समस्या समाप्त कहां हुई। यहां के लोग कैंसर जैसी बिमारियों से जूंझ रहे हैं। इसलिए मेरी सरकार से मांग है कि खानापूर्ति करने की बजाय दूषित पानी का स्थाई समाधान कराऐं।
जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा
विधायक चिरंजीव राव ने कहा रेवाडी की जनता को काफी उम्मीद थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आएंगे तो कोई बडी सौगात मिलेगी। लेकिन सरकार में ईच्छा शक्ति की कमी है। बस स्टैंड के लिए अब भी मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि अगले वर्ष जून 2024 में बस स्टैंड का कार्य शुरू होगा जबकि अक्टूबर में तो चुनाव ही हो जाएगें तो फिर मात्र 3 महिने में बस स्टैंड कैसे तैयार होगा। जबकि बस स्टैंड का कार्य पिछले वर्ष ही पूरा हो जाना चाहिए था। इसी तरह मेडिकल कॉलेज, एम्स, लडकों के कॉलेज की बिल्डिंग सहित न जाने कितने ही कार्यों के लिए रेवाडी की जनता को काफी उम्मीद थी लेकिन मुख्यमंत्री ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं रेवाडी के लिए पीएचसी की घोषणा भी बाकी घोषणाओं की तरह हवा हवाई होती दिखाई दे रही है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा इसी तरह रेवाड़ी शहर को पीने का पानी समय पर नहीं मिल रहा, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं, बेसहारा पशु घूम रहे हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं, शिविर ओवरफ्लो हो रहे हैं, पार्कों की दुर्दशा हो रही है, आए दिन व्यापारियों के साथ लूट और डकैती पड़ रही है, प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है इत्यादि समस्याओं से रेवाड़ी की जनता जूँझ रही है। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रेवाड़ी आने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों रह गई।
मुख्यमंत्री के जनसंवाद का फायदा, बनी 1 बुढापा पेंशन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यालय ने जनसंवाद के फायदे गिनवाते हुए बताया है कि यहां किसी महिला की पेंशन नही बन रही थी मुख्यमंत्री ने 1 घंटे में बुढापा पेंशन मैंने बनवा दी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि बडा ही दुर्भागयपूर्ण है कि प्रदेश के बुर्जुगों की पेंशन तक मुख्यमंत्री को बनवाई पडती है, इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता कितनी परेशान है। बुढापा पेंशन के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड रही हैं। फिर प्रोपर्टी आईडी और फैमिली आईडी तो आम जनता की ठीक ही नही होंगी।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel