भिवानी रैली के निमंत्रण के साथ-साथ गौ रक्षकोंके पदों का भी हुआ विस्तार

भिवानी रैली के निमंत्रण के साथ-साथ गौ रक्षकोंके पदों का भी हुआ विस्तार
रेवाड़ी 31 अगस्त आदर्श शर्मा
आज बूढ़पुर वाटिका में गो रक्षा को के जिला स्तरीय गौ रक्षा दल की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र आचार्य रहे। चुनावी में रेवाड़ी जिले के खंड खोल से संरक्षक के रूप में कृष्ण भारद्वाज का चुनाव हुआ वही अध्यक्ष पद पर पवन खोरी चुने गए तथा उपाध्यक्ष पद पर कपिल खोरी का चयन किया गया। डहीना ब्लॉक में संरक्षक हेमंत मूंदी तथा अध्यक्ष संजीव उर्फ रिंकू भटेडा उपाध्यक्ष रॉकी देहलावास और नाहर ब्लॉक का अध्यक्ष पद डॉक्टर बलकेश यादव को दिया गया ।इस मौके पर राकेश, राका ,सोनू सरपंच, आशु, अजय वह पूर्व पार्षद प्रशांत उर्फ सनी आदि गौ रक्षक उपस्थित रहे ।सभी गौ रक्षकों ने गौ हत्या रोकने का संकल्प लिया और “गाय बचेगी तो देश बचेगा” का नारा भी लगाया। प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा आचार्य योगेंद्र की अध्यक्षता में 6 अगस्त अगले रविवार भिवानी में गौ रक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । इसके लिए भी सभी गौ रक्षकों को निमंत्रित किया गया तथा आम जनता से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel