साधु सिंह का खोल ब्लॉक में भव्य स्वागत

साधु सिंह का खोल ब्लॉक में भव्य स्वागत
रेवाड़ी 31जुलाई आदर्श शर्मा
कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्य कर्म में हल्का बावल से कांग्रेसी नेता साधु सिंह ने खोल ब्लॉक के दर्जनों गांवों का दौरा किया तथा कांग्रेश पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को समझाया और कांग्रेश के साथ जोड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है ।हर वर्ग ने भाजपा से दुखी और परेशान होकर अबकी बार चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को विजई बनाने का मन बना लिया है।
साधु सिंह ने गांव में ग्रामीणों से मिलते हुए कहा की भाजपा की नीतियों से जनता परेशान है। कांग्रेस की सरकार आने पर उन नीतियों में बदलाव किया जाएगा और जन हितेषी नीतियां बनाई जाएगी ।उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कांग्रेस के साथ जुड़ने तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की ग्रामीणों ने भी कांग्रेसी नेता साधु सिंह का भव्य स्वागत करते हुए पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। कांग्रेसी नेता साधु सिंह ने खोल ब्लॉक के दर्जनभर गांव में कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाओ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की उनके साथ अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel