कैप्टन अजय सिंह यादव की अपील : सभी समुदाय के लोग भाईचारा कायम रखें और शांति बनाए रखें

कैप्टन अजय सिंह यादव की अपील : सभी समुदाय के लोग भाईचारा कायम रखें और शांति बनाए रखें

– मेवात में जो भी हुआ बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण

– चुनाव आते देख भाजपा द्वारा जानबूझकर रचा जा रहा है षड्यंत्र

– सरकार व प्रशासन की लापरवाही, पहले अंदेशा होने के बावजूद नहीं किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

– अप्रिय घटना होने के पहले से अंदेशे के बावजूद महिला और बच्चों को नूहँ ले जाना गलत
रेवाड़ी 1अगस्त आदर्श शर्मा
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा मेवात में जो भी हुआ बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है। मेवात जिले के सभी समुदाय के लोगों से मेरी अपील है कि भाईचारा कायम रखें और शांति बनाए रखें। भाजपा का यह षड्यंत्र है भाईचारा बिगाड़ने का और ध्रुवीकरण करने का। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के जाल में न फंसे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा चुनाव नजदीक आते देख भारतीय जनता पार्टी द्वारा जानबूझकर षड्यंत्र के तहत दंगे करवाए जाते हैं। अब नूहँ में भी ऐसा ही हुआ, यदि वहीं के स्थानीय निवासी यात्रा निकालते तो इस प्रकार की अप्रिय घटना न होती। लेकिन पूरे हरियाणा प्रदेश से लोगों को बुलाकर वहां एकत्रित किया गया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा देश में किसी को खतरा नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी को अपनी कुर्सी खतरे में लग रही है। इसलिए जानबूझकर ध्रुवीकरण किया जा रहा है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा नूहँ में प्रशासन और इंटेलिजेंस की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो-तीन दिन से विभिन्न समुदाय के लोगों की तरफ से वीडियो वायरल हो रही थी और एक दूसरे को चैलेंज दिया जा रहा था तो फिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। इसमें सरकार की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यदि सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए होते तो आम जनता का इस तरह से जान माल का नुकसान नहीं होता। इसके अलावा मेवात में अप्रिय घटना होने का पहले से ही अंदेशा हो चुका था तो फिर दूसरे जिलों से महिला और बच्चों को मेवात में क्यों ले जाया गया।

रेवाड़ी के रहने वाले राधेश्याम गुप्ता द्वारा महिला और बच्चों को नूहँ में ले जाकर खतरे में डाला गया। अप्रिय घटना के पहले से ही अंदेशा होने के बावजूद राधेश्याम गुप्ता द्वारा सैकड़ों की संख्या में महिला और बच्चों को जोखिम में डाला गया यदि कोई बड़ी घटना घटित हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट