धूमधाम से मनाया महामंडलेश्वर रामेश्वर दास का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया महामंडलेश्वर रामेश्वर दास का जन्मदिन
रेवाड़ी 2 अगस्त आदर्श शर्मा
हुड़िया गद्दी के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास का जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने आज अपने जीवन के 65वें वर्ष में पदार्पण किया। हुड़िया मंदिर में आज अनेक सामाजिक संगठनों समाजसेवियों और नेताओं ने केक काटकर महामंडलेश्वर महाराज का जन्मदिन मनाया। अपने समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों के कारण महामंडलेश्वर महाराज इलाके में ही नहीं अपितु राजस्थान सहित दूरदराज के इलाके में भी खासी लोकप्रियता और पहचान रखते हैं। उन्होंने समाज सेवा चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी खासी पहचान बनाई है तथा जनता की सेवा की है ।इस मौके पर हुड़िया गांव के सरपंच प्रतिनिधि मोहित भाजपा नेता डॉ अरविंद यादव न्यू ईरा स्कूल के संचालक मास्टर नरेंद्र यादव, बालकिशन कोलाना, बलवंत ,इंदर ,राकेश ,रामचंद्र दास और सचिन दास सहित अनेक लोगों ने महाराज रामेश्वर दास को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel