राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से हुई सत्य की जीत: चिरंजीवी राव

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से हुई सत्य की जीत: चिरंजीवी राव
रेवाडी। 4 अगस्त आदर्श शर्मा सुर्पीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने वाले निणर्य का विधायक चिरंजीव राव ने स्वागत किया है। चिरंजीव राव ने कहा यह लोकतंत्र की बहूत बडी जीत है। राहुल गांधी की सजा पर रोक के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भारत स्वागत करता है। यह इंडिया की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रशन किया है कि क्या 2 वर्ष की सजा आवश्यक थी क्या। कैप्टन अजय सिंह ने कहा सब कुछ षडयंत्र के तहत हुआ था। लेकिन हमें माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा था और आखिरकार सत्य की जीत हुई है। श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार ने षडयंत्र के तहत राहुल जी की सदस्यता रद्द कराई। केरल से वे सांसद हैं, जनता ने उनको चुनकर भेजा है। ईलाके का विकास और जनता की आवाज को कौन उठाता। वहीं इतनी जल्दी उनसे बंगला भी ले लिया गया। लेकिन अंत में जीत इंडिया की हुई। मुझे पूरा विश्वास है कि वे पहले की तरह जनता की आवाज इसी तरह उठाते रहेगें। इंडिया का नेतृत्व राहुल गांधी जी करेगें और भविष्य में देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी होगें।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

चिरंजीव राव ने कहा यह सत्य की जीत है। सत्य को कभी नही दबाया जा सकता, राहुल गांधी जी ने पहले ही बोल दिया था कि मेरा नाम राहुल गांधी है सावरकर नही है। सच बोलने के लिए कभी माफी नही मांगूगां। उन्होंने बताया नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल गांधी के साथ देश की जनता का प्यार है। राहुल जी की सजा पर रोक लगने से भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढावा मिलेगा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट