पॉलिथीन मुक्त और हरियाली युक्त पर्यावरण के लिए किया पौधारोपण

पॉलिथीन मुक्त और हरियाली युक्त पर्यावरण के लिए किया पौधारोपण
कुण्ड रेवाड़ी
खंड खोल के गांव भांडोर की पंचायत ने पर्यावरण को बचाने तथा पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए पॉलिथीन मुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए आज विद्यालय और श्मशान घाट में पौधारोपण किया ।इस मौके पर सरपंच नरेश उर्फ बबरू ने बताया कि आज हमारा पर्यावरण बहुत दूषित हो चुका है और इसके दुष्परिणाम हम भुगत भी चुके हैं। कोरोना समय में हमें ऑक्सीजन तक खरीदनी पड़ी थी हम पर्यावरण परदूषण का अंजाम भुगत चुके हैं।यदि इसी प्रकार पर्यावरण दूषित होता रहा तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेगी पॉलिथीन भी वातावरण को कई तरीके से दूषित करता है। यह हमारे पर्यावरण के लिए सबसे दूषित पदार्थ है। इसलिए हमें इसका उपयोग ना कर के कपड़े के थैलों का प्रयोग करना चाहिए ।इस मौके पर सरपंच नरेश (बबरु) ने कहा कि हर इंसान को अपने जीवन में 1 पौधा लगाकर उनके पालन पोषण का भी संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर रणधीर राकेश ठेकेदार अशोक हीतेश आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel