मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी 7अगस्त आदर्श शर्मा
15 अगस्त आजादी के पर्व पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकिशन कोलाना ने आज प्रमुख समाजसेवियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बालकिशन कोलाना ने कहा कि शहीद किसी जाति या धर्म के नहीं होते इन शहीदों के कारण हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं। प्रबुद्ध समाजसेवी डॉक्टर एचडी यादव ने कहा आज शहीदों के बलबूते पर ही देश में आजादी का पर्व मनाया जा रहा है ।हमें शहीदों का सम्मान करना चाहिए इस मौके पर गो सेवक नीरज ढाणी राधा बिट्टू सरपंच कोलाना तरुण, मास्टर मामचंद , ब्लॉक समिति सदस्य प्रदीप यादव ,कैप्टन सुरेश, देवेंद्र जोशी, नवीन और हवा सिंह आदि मौजूद रहे ।
पूरे हरियाणा में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
रेवाड़ी से आदर्श की रिपोर्ट

Subscribe to my channel