कार्यकर्ता नागरिकों के बीच जाकर विभिन्न मुद्दे पर चर्चा करे : डॉ ऋषि पाल मथाना

कार्यकर्ता नागरिकों के बीच जाकर विभिन्न मुद्दे पर चर्चा करे : डॉ ऋषि पाल मथाना
बुद्धिजीवी वर्ग देश की दिशा व दशा तय करने वाला होता है: प्रीतम चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष
रेवाड़ी 9अगस्त आदर्श शर्मा
आज भाजपा जिला कार्यालय में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक जिला संयोजक एडवोकेट नरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश सह संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ डॉ ऋषि पाल मथाना तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान उपस्थित रहे। एडवोकेट नरेश यादव ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की कार्य योजना एवम कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया तथा उन को जन-जन तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर विचार विमर्श किया। वही मुख्य रूप से उपस्थित रहे बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ ऋषि पाल मथाना ने आगामी योजना रचना एवं योजनाओं का तर्क पर्ण तथ्य के साथ प्रचार प्रसार करने की अहम भूमिका बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं को लोगो के बीच जाकर नागरिकों से मिलना, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना व बातचीत करके जानकारी का आदान-प्रदान करना तथा जनहित के लिए सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं पर जनमानस का ध्यान निर्देशित करवाना, इसके लिए सभी को कार्य करने के लिए कहा। बैठक में रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग देश की दिशा व दशा तय करने वाला होता है। प्रबुद्ध का मौन धारण करना किसी भी राष्ट्र के लिए शुभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा मूल्यों एवं आदर्शों को लेकर राजनीति करती है। हमारे लिए सत्ता सर्वोच्च नहीं। भाजपा राष्ट्रीयता के मूलमंत्र को लेकर राजनीति करती है। इस दौरान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक कृष्ण कुमार यादव, रामानंद यादव, रामकुमार यादव, सूबेदार मेजर, एसके शर्मा, राज सिंह सरपंच, कप्तान लालाराम यादव, फ्लाइंग ऑफिसर राजेंद्र सिंह, महेश यादव, अमित खोला, सूबेदार धर्मेंद्र, बिजेंदर लंबरदार, एडवोकेट नवीन राव, अमित यादव, प्रदीप यादव, पंकज, अंकित, जगदीश आदि
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel