भाजपा को एकजुट होकर अंग्रेजो की तरह भागना होगा: साधू सिंह

भाजपा को एकजुट होकर अंग्रेजो की तरह भागना होगा: साधू सिंह
रेवाड़ी 10अगस्त आदर्श शर्मा। बावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी साधु सिंह ने बताया जिस प्रकार हमारे 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक आंदोलन बॉम्बे से शुरु किया शुरू किया और आख़िर 1947 में अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। अंग्रेजों ने लंबे समय तक हमारे देश को गुलाम रखा जिसका महत्व पूर्ण टूल आपस में फूट डालो और राज करो। उसी तर्ज पर बीजेपी ने भी समाज के अंदर फूट डालो और राज करो की नीति के रास्ते को अपना रखा है। देश में पहली बार विभिन्न जातियों, विभिन्न संप्रदायों और विभिन्न धर्मों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश में एक दलित लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी लाश को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने शव को उनके परिजनों को नहीं सोपा बल्कि पुलिस प्रशासन की देख रेखः में दाह संस्कार कर दिया गया। इसके साथ साथ मणिपुर में दो जातियां को आपस में लड़वाकर एक घिनौना कृत्य किया। जिसमे एक कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले फौजी की पत्नी थी। हाल ही में मेवात के नूह ज़िले में दंगे करवाकर अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल की नीति का अनुसरण किया। इस मौके पर बावल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी साधु सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया है तथा लोगों को आह्वान किया जिस प्रकार भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुवात की थी उसी प्रकार आज हम ये प्रण ले। इस गूंगी बहरी निक्कमी सरकार को देश और हरियाणा प्रदेश से उखाड़ फेंकने का आंदोलन शुरू करें। यही हमारे देश को आज़ाद कराने वाले स्वतंत्र सेनानियो और महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । आज साधु मे बावल विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव का दौरा किया जिनमें उनका भव्य स्वागत किया गया और इन गांव में साधू सिंह को भारी जनसमर्थन मिला। साधु सिंह ने भी इन ग्राम वासियों से वादा किया की आने वाली सरकार कांग्रेश की होगी और कांग्रेश की सरकार में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। बावल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है और देंगे वक्त आने पर उनका यह प्यार और समर्थन ब्याज सहित लोटाएगे और बुजुर्गों की पगड़ी की इज्जत को काम नहीं होने देंगे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट