सुधीर निमोठ बने रेवाड़ी कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष

सुधीर निमोठ बने रेवाड़ी कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष
रेवाडी10अगस्त आदर्श शर्मा
कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन और सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पवार ने आज हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया के पदाधिकारी की सूची जारी की । इसमें खण्ड डहीना के गांव नीमोठ निवासी सुधीर को रेवाड़ी कांग्रेश सोशल मीडिया का अध्यक्ष बनाया गया है वही बावल के महिपाल छील्लर को सोशल मीडिया का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर सुधीर निमोठ और महिपाल छील्लर ने कांग्रेस के पार्टी शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सोशल मीडिया चेयरमैन विधायक सुरेंद्र पवार सहित सभी नेताओं का धन्यवाद किया है ।उन्होंने कहा की पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे और वह तन मन और दिल लगा कर पार्टी की सेवा करेंगे तथा पार्टी विस्तार के लिए वह दिन रात एक कर देंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए एकजुट रहने और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की अपील की । उन्होंने कहा की वह सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे ।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel