आर बी आर स्कूल के पूर्व विद्यार्थी का एनआईटी में हुआ चयन

आर बी आर स्कूल के पूर्व विद्यार्थी का एनआईटी में हुआ चयन
रेवाड़ी11अगस्त आदर्श शर्मा
खंड खोल के गांव बसदुदा स्थित आरबीआर स्कूल के पूर्व विद्यार्थी विपिन पुत्र सुंदरलाल गांव अल्दीद एन आई टी जालंधर में चयन होने पर स्कूल की तरफ से मिठाई बांटी गई और स्कूल प्रशासन की तरफ से विपिन के उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर स्कूल संचालिका मुकेश यादव ने विपिन को बधाई देते हुए कहा विपिन एक होनहार छात्र है तथा यह मन लगाकर पढ़ाई के प्रति सजग है। स्कूल प्रशासन विपिन के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और उम्मीद करता है कि यह कामयाबी की बुलंदियों को छुए ।आरबीआई स्कूल के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर देश व प्रदेश में अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं ।उन्होंने कहा भविष्य में यदि विपिन को स्कूल की तरफ से कोई मदद चाहिएगी तो स्कूल प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है ।इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रविंद्र सिंह निन्नानिया ने विपिन को अवार्ड देकर सम्मानित किया। अध्यापक बालकिशन कोलाना, बुद्धि प्रकाश ,तरुण ,दौलत ,मुनेश, मीना ,भारती ,सुनीता ,आदि ने भी विपिन को शुभकामनाएं दी।