बालकिशन कोलाना ने दी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

बालकिशन कोलाना ने दी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
रेवाड़ी12अगस्त आदर्श शर्मा
भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकिशन कोलाना ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा भारत एक युवा देश है और युवा देश के भविष्य होते हैं । युवाओं के हाथ में देश की बागडोर होती है। युवा एकजुट हो जाए तो किसी भी देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं।
भारतीय युवाओं में देश के प्रति जोश और समर्पण की भावना कूट-कूट कर भरी है ।इन्हीं युवाओं की वजह से देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है ।युवा पढ़ लिख कर देश को नई बुलंदियों की ओर ले जा रहे हैं हमें अपने देश के युवाओं पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि कुछ युवा भ्रमित होकर नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं ।परंतु भारत के युवा इतने कर्मठ और गतिशील है कि यदि उन्हें सही दिशा दिखाई जाए तो वह देश के लिए अपनी जान तक निछावर कर सकते हैं।
देश की तरक्की में हर क्षेत्र में युवाओं का अहम योगदान है ।चाहे वह सीमा पर खड़ा जवान हो, पुलिस में रहकर देश की अंदरूनी की सुरक्षा ,इंजीनियरिंग हो या आसमान नापने की बात हर क्षेत्र में युवाओं का विशेष योगदान रहा है और रहेगा उन्होंने सभी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश हित में आगे बढ़ने की अपील की।
भाजपा भाजपा एससी मोर्चा मंडल की सचिन अंजू कोलाना ने भी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट