भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
रेवाड़ी 12अगस्त आदर्श शर्मा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से स्थानीय बाल भवन में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया जिसमें हाथ से बने हुए भारतीय परिधान पहनकर लड़कियों ने रैंप वॉक की यह बालिकाये बाल भवन में फैशन डिजाइनिंग व ब्यूटीशियन का कोर्स सीख रही है उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री नीरू भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश की तरफ से माननीय सुनीता डांगी जी की ओर से हथकरघा दिवस मनाने का कार्यक्रम दिया गया जिसकी प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव को चुना गया तथा कार्यक्रम की संयोजिका प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य दीपा भारद्वाज जी को जिम्मेवारी दी गई खादी सप्ताह के अंतर्गत हाथ के बने हुए परिधान पहन कर भारत की संस्कृति को दर्शाया तथा मोदी जी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ पर जोर दिया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता, विशेष आमंत्रित सदस्य पुष्पा मुद्गिल, जिला अध्यक्ष पिंकी यादव महामंत्री नीरू भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुमन चौहान व कृपा जैमिनी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बाल भवन जिला अधिकारी वीरेंद्र यादव जी ने बच्चों को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम की प्रशंसा की कुशल मंच संचालन नीरू भारद्वाज ने किया व कार्यक्रम में विशेष रूप से हेमन्थ वर्मा का भी सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में अंजली शर्मा , रीति, मधुर, हेमा, अन्नू,सुनीता, प्रियंका, मीनाक्षी, किरण, प्रीति, उपासना, तीना, निकिता, कमलेश, कोमल, सुरेखा, रवीना ने भाग लिया।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel