पावटी में साधु सिंह का हुआ भव्य स्वागत लोगों ने जताई कांग्रेसमें आस्था

पावटी में साधु सिंह का हुआ भव्य स्वागत लोगों ने जताई कांग्रेसमें आस्था
रेवाड़ी 14 अगस्त आदर्श शर्मा
खंड बावल के गांव पावटी में कांग्रेसी नेता साधु सिंह का जोरदार स्वागत किया गया ।साधु सिंह कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। ग्रामीणों ने साधु सिंह को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में कांग्रेश भारी बहुमत से विजई होगी । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेसी नेता साधु सिंह ने कहा भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सभी वर्ग दुखी और परेशान है तथा जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा चौधरी उदय भान की अध्यक्षता में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व और राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग से प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी और जनता के दुख दर्द को दूर करेगी ।उन्होंने लोगों को कांग्रेश की नीतियों के बारे में भी समझाया और आने वाले चुनाव चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत करने की अपील की।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel