विवेकानंद डिग्री पीजी महाविद्यालय दही ना में मेरी माटी मेरा देश के तहत हुआ कार्यक्रम

विवेकानंद डिग्री पीजी महाविद्यालय दही ना में मेरी माटी मेरा देश के तहत हुआ कार्यक्रम
रेवाड़ी 14अगस्त आदर्श शर्मा
विवेकानंद डिग्री पीजी महाविद्यालय दाहिना में एन एस एस इकाई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक किया इसी कड़ी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शपथ भी दिलाई गई कि हम अपने देश अपनी माटी की सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। महाविद्यालय निर्देशिका डॉक्टर सुषमा यादव ने मेरी माटी मेरा देश स्लोगन के बारे में विस्तार से समझाया उन्होंने कहा आजादी अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 हिस्सों से माटी को एकत्रित करके दिल्ली में वसुधानंदन एवं वीरों का नमन आदि का वर्णन किया जाएगा । इस कार्यक्रम के आयोजन से महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बच्चों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं यह आह्वान किया गया कि हम अपना देश अपनी माटी की शान को बरकरार रखने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel