आन,बान,शान के साथ फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस ।

आन,बान,शान के साथ फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस ।
मंडार कस्बे में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंडार सरपंच परबत सिंह देवड़ा एवं नायब तहसीलदार आसू राम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया । सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं पीटी का आयोजन किया गया उसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के गानों पर रंगारंग प्रस्तुति पेश की जिनमें ‘चक लेन दे’ ‘घूमर पे नाचण दे’ जैसे गानों पर प्रस्तुति पेश की एवं आगंतुकों का मन मोह लिया । मंडार कस्बे के अन्य विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया जिसमें मरुधर विद्यालय, राजेश्वर विद्यालय, नूतन सरस्वती विद्यालय, सरस्वती बाल विद्या मंदिर व सभी राजकीय कार्यालयों पटवार भवन, पुलिस थाना परिसर, उपतहसील, ग्राम पंचायत मंडार मे भी सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडार में ध्वजारोहण के दौरान प्रधानाचार्य कालूराम रावल, अध्यापक कन्हैयालाल, रमेश पुरोहित, सतीश जोशी, पुलिसकर्मी चुनाराम, जैसा राम उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel