न्यू इरा स्कूल के 2 छात्रों का एसएसबी में चयन,सब इंस्पेक्टर बने

न्यू इरा स्कूल के 2 छात्रों का एसएसबी में चयन,सब इंस्पेक्टर बने
कुण्ड रेवाड़ी
/ सरकारी नोकरी देने के मामले में कुंड के न्यू इरा स्कूल को एक ओर बड़ी कामयाबी मिली जब इस स्कूल के 2 छात्रों का एसएसबी में चयन होकर वो सब इंस्पेक्टर बन गए / इस कामयाबी को पाकर न्यू इरा स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है / स्कूल के चैयरमेन मास्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि खोल निवासी भूपेंद्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह और गोठड़ा निवासी हेमंत पुत्र बिक्रम सिंह का एसएसबी में चयन हुआ है / दोनो छात्र बड़े मेधावी थे / आज स्कूल में दोनो छात्रों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई / मास्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि उनके स्कूल में शिक्षा के साथ साथ कोचिंग भी दी जाती है जिसके फलस्वरुप इस स्कूल के सेकड़ो छात्र आज विभिन्न सरकारी नोकरियो में कार्यरत है / उन्होंने कहा कि न्यू इरा स्कूल में प्रतिभाओं को तरासा जाता है /

Subscribe to my channel