साधू सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे हिसार

साधू सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे हिसार
रेवाड़ी 20अगस्त आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता साधू सिंह ने कांग्रेस द्वारा आयोजित विपक्ष आपके समक्ष रैली में सैकड़ो समर्थकों के साथ शिरकत की। रैली से लौट के बाद साधू सिंह ने बताया कि इस रैली में लाखों की भीड़ उमड़ रही थी। ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा हरियाणा हिसार में उमड़ पड़ा हो प्रदेश में हवा बदल रही है। भाजपा की नीतियों से सभी वर्ग दुखी और परेशान है। जनता ने अब मन बना लिया है । आने वाले चुनाव में चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से चौधरी भूपेंद्र सिंह गुड्डा की हुड्डा की सरकार बनेगी । साधु सिंह बावल विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों गाड़ियों में सैकड़ों समर्थकों के साथ हिसार में कांग्रेस जिंदाबाद चौधरी उदयभान ,चौधरी दीपेंद्र, चौधरी भूपेंद्र जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel