विधायक चिरंजीव राव ने किया रक्तदान

विधायक चिरंजीव राव ने किया रक्तदान
रेवाड़ी। 21अगस्त आदर्श शर्मा श्री राधा कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन में डाटा परिवार की ओर से सेना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में दिल्ली कैंट से आई सेना की टीम ने लगभग 162 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने पहुंचकर रक्तदान किया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा डाटा परिवार की ओर से किया गया रक्तदान शिविर बड़ा ही सराहनीय है। रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं हो सकता क्योंकि रक्त की एक एक बूंद किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है। इसलिए हर स्वस्थ आदमी को साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा समय-समय पर दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आकर रक्तदान करते रहें। अमूमन लोगों में यह भ्रांति रहती है कि रक्तदान की वजह से शारीरिक कमजोरी आती है। हालांकि इस बात में सच्चाई नहीं है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्तदाता का मानसिक विकास होता है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

चिरंजीव राव ने कहा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति दूसरे की जान बचाने के लिए रक्तदान कर सकता है। 18 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं।कोई भी व्यक्ति जिसका वजन 45 किलो से ऊपर हो, वह आसानी से रक्तदान कर सकता है, एक यूनिट रक्त कम से कम तीन लोगों की जान बचाने के लिए सहायक सिद्ध होता है। रक्तदान को महादान इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि रक्तदान का कोई अन्य विकल्प नहीं है। रक्त की कमी केवल रक्तदान से ही पूरी हो सकती है। गौरतलब है कि शिविर का आयोजन स्वर्गीय प्रेमस्वरूप डाटा की पुत्रवधू इला डाटा की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया था।

इस मौके पर डाटा परिवार की ओर से हर्षवर्धन, राकेश, आलोक, संजय, सुप्रीत, निशांत, प्रशांत व काफी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श की रिपोर्ट