एडवोकेट सुनीता रंगा सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंची भिवानी

एडवोकेट सुनीता रंगा सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंची भिवानी
रेवाड़ी 21 अगस्त आदर्श शर्मा
भारतीय जुलमेबाज पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विधायक किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी की अगुवाई में आज जिला भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में,जनता की आवाज को बुलंद करते हुए जनता के हक़ की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए शक्ति व रोष प्रदर्शन किया । जिसमें कई कांग्रेसी दिग्गज़ों कुमारी शैलजा, किरण चौधरी, संदीप सुरजेवा,राम किशन गुर्जर, सुरेश गुप्ता, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी आदि ने शिरकत की । पार्टी कार्यों में व्यस्तता के चलते राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कार्यक्रम में नही पहुंचे । कार्यक्रम में जनता की दबाई जा रही आवाज को जोर-शोर से उठाया गया । समूचे हरियाणा से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता रहा । कार्यकर्ताओं ने किरोड़ीमल पार्क से हुंकार भरी तथा प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलते हुए खूब नारेबाजी की । लघुसचिवालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्गज नेत्री किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी जिले किसी को भी टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम है ।उन्होंने कहा कि भिवानी की जनता ने आज जो संखनाद किया है इससे विरोधियों के कान खड़े हो जाएंगे ।उन्होंने दिसंबर माह में बडी रैली करने का आह्वान भी किया । भिवानी जिले के घर-घर से आये कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए कहा कि आज चौधरी बंसीलाल, चौ. सुरेंदर, श्रुति ओर मैं आज जहां खड़े हैं सब आपके आशीर्वाद,मेहनत व भरोसे के कारण है । और आपके इस भरोसे को हमने हमेशा कायम रखा है तथा हमेशा ही रखेंगे । पार्टी के इसी शक्ति एवं रोष प्रदर्शन में बावल विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्रवासियों की आवाज बनकर प्रदेश महासचिव महिला सेवादल तथा संयुक्त सचिव हरियाणा कांग्रेस कमेटी ( लीगल सेल ) एडवोकेट सुनीता रंगा भी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची तथा अपने विचार सांझा किये ।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट