चंद्रयान की सफलता देशवासियों के लिए गौरव :विजय चौहान

चंद्रयान की सफलता देशवासियों के लिए गौरव :विजय चौहान
रेवाड़ी 23 अगस्त आदर्श शर्मा
खंड खोल प्रबुद्ध समाजसेवी विजय चौहान ने भारतीय वैज्ञानिकों को चंद्रमा पर सफल परीक्षण की बधाई दी है। विजय चौहान ने कहा यह हमारे देश के वैज्ञानिकों की दिन-रात मेहनत का नतीजा है जो हम यह इतिहास रच सके उन्होंने सभी वैज्ञानिकों औरदेशवासियों को देते हुए कहा हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब हम विश्व गुरु कहलाएंगे । विजय चौहान ने कहा हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। भारत ने इतिहास रच कर दुनिया को दिखा दिया कि वह पीछे नहीं सबसे आगे चलने वाले देश के नागरिक हैं।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट