चंद्रयान मिशन से दुनिया भर में बजा भारत का डंका- वंदना पोपली

चंद्रयान मिशन से दुनिया भर में बजा भारत का डंका- वंदना पोपली
रेवाड़ी 23 अगस्त आदर्श शर्मा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने देशवासियों को चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग की बधाई देते हुए कहा अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। समस्त भारतवासी चंद्रयान तीन की सफलता से खुश है.आज 23 अगस्त को जब सूर्य अस्त हो रहा था तब दुनिया कह रही थी देखो भारत चंद्रमा पर पहुंच गया है

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

वंदना पोपली ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ये भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद,हर ओर खुशियां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान को देखने के लिए वर्चुअली जुड़े रहे उसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी प्रधानमंत्री ने इसे शंखनाद बताया उन्होंने कहा इस सफलता से चांद से जुड़े मिथक भी बदल जाएंगे और चंद्रमा की दूरी भी एक टूर की रह जाएगी। हम बच्चों को चंद्रमा विजय की कथाएं और कथानक सुनाया करेंगे, जिससे बच्चों में एक नए आत्मविश्वास और विजय की भावना आएगी। आज चंद्र मिशन की सफलता के संकल्पों को भारत के वैज्ञानिकों ने साकार कर दिया है। इस सपने को साकार करने के लिए दिशा निर्देश नरेंद्र मोदी ने दिए थे। यह चंद्र विजय हर भारतवासी की संकल्प सिद्धि का नतीजा है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट