चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन यज्ञ का आयोजन

चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन यज्ञ का आयोजन!
रेवाड़ी 23अगस्त आदर्श शर्मा
दखिण मुखी हनुमान मन्दिर घीसा की ढाणी दिल्ली रोड रेवाडी में मंदिर समिति व समाज के द्वारा चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो तथा भारत का विश्व में एक नया इतिहास बने इसकी कामना के साथ सभी ने यज्ञ में आहुति डाली।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद से जिलामंत्री राजकुमार यादव, शिव कुमार व यशपाल, मन्दिर समिति से लक्ष्मीचंद पूर्व पार्षद, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, धर्मपाल मास्टर, रमेश, रामफल, देवेन्द्र राव, सुमेर, बालकिशन, राकेश, भवानी प्रशाद, राजसिंह व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट