चांद पर तिरंगा भारत की यूनिवर्सल उपस्थिति दर्ज कर रहा है- प्रीतम चौहान

चांद पर तिरंगा भारत की यूनिवर्सल उपस्थिति दर्ज कर रहा है- प्रीतम चौहान
भारत का तिरंगा अब चांद पर भी -प्रीतम चौहान
रेवाड़ी 23अगस्त आदर्श शर्मा
चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय में भी जश्न मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर तथा भारत की आन बान शान तिरंगे को हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बताया कि यह खुशी पूरे देश की है हमें चंद्रयान 3 से जुड़ी हुई वैज्ञानिकों की टीम को बधाई देनी चाहिए कि उन्होंने यह सफलता हासिल की उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया उनकी दूरगामी सोच को सलाम किया निश्चित तौर पर प्रत्येक भारतवासी आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा भारत का तिरंगा अब चांद पर भी लहराएगा यह भारत की यूनिवर्सल उपस्थिति दर्ज कराएगी इस अवसर पर पंडित हिमांशु पालीवाल, नवीन कुमार, अमन यादव, राममैहर, महेंद्र सिंह, डी सी राव, हुकम सिंह, कमल यादव, यशवीर सिंह सहित अनेको कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट