विज्ञान सेमिनार में जिला स्तर पर धूम मचाने वाली न्यू इरा स्कूल की छात्रा सम्मानित

विज्ञान सेमिनार में जिला स्तर पर धूम मचाने वाली न्यू इरा स्कूल की छात्रा सम्मानित
कुण्ड रेवाड़ी
कुंड के न्यू इरा स्कूल छात्रा संजना गांव बरेली में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में तृतीय स्थान पर रही / उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव माजरा ओर स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई / आज स्कूल परिसर में चैयरमेन मास्टर नरेंद्र यादव,प्राचार्य सरोज यादव और वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश यादव ने इस छात्रा की सम्मानित किया औरखोल मण्डल भाजपा के प्रधान जीतू चैयरमेन, सरपंच रविन्द्र हाथी,यशु प्रधान,राजेश ठेकेदार,राजबीर ठेकेदार ओर मास्टर जयपाल ने भी इस छात्रा को अपनी ओर से बधाई दी / इस सेमिनार में मोटे अनाज के बारे में अपना व्याख्यान करना था और 9 स्कूलों ने भाग लिया था / मास्टर नरेंद्र यादव ने कहा कि न्यू इरा स्कूल में प्रतिभाओं को तरासा जाता है / उल्लेखनीय है कि न्यू इरा स्कूल के विद्यार्थी हर प्रतियोगिता ओर सेमिनार में भाग लेकर ओर फिर अव्वल रहकर अपने स्कूल,माता पिता और गुरुजनों का सम्मान बढ़ा रहे है /

Subscribe to my channel