राहुल हुड्डा ने रेवाड़ी के 31वें डीसी के रूप में संभाला पदभार

राहुल हुड्डा ने रेवाड़ी के 31वें डीसी के रूप में संभाला पदभार
– आईएएस 2015 बैच के अधिकारी हैं राहुल हुड्डा
– अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का रहेगा भरसक प्रयास : डीसी
– अधिकारियों से निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से कार्य करने का किया आह्वान
रेवाड़ी, 23 अगस्त आदर्श शर्मा
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी राहुल हुड्डा ने रेवाड़ी जिला के 31वें डीसी के रूप में पदभार संभाल लिया है। रेवाड़ी पहुंचने पर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार, सीटीएम जयप्रकाश, डीएमसी उदय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि वे जिला में जनसेवा को समर्पित होकर कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का भरसक प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो और उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उनकी प्राथमिकताए रहेंगी कि आमजन को निर्धारित समयावधि में ईमानदारी व निर्बाध रूप से जन सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए जिले की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य का निर्वहन करने के साथ-साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि डीसी राहुल हुड्डïा इससे पहले यमुनानगर में डीसी के पद पर थे। वह नगर निगम हिसार में कमिश्नर के पद पर तथा रेवाड़ी व सिरसा में एडीसी के पद पर रहते हुए प्रशासन को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। राहुल हुड्डा हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए स्थानांतरण आदेश में आईएएस राहुल हुड्डा को यमुनानगर डीसी से स्थानांतरित कर रेवाड़ी डीसी लगाया गया है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट