रेवाड़ी की समस्याओं को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक चिरंजीव राव, कहा – कुंभकरनी नींद से कब जागेगी भाजपा की गूंगी बहरी सरकार.

रेवाड़ी की समस्याओं को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक चिरंजीव राव, कहा – कुंभकरनी नींद से कब जागेगी भाजपा की गूंगी बहरी सरकार…
रेवाड़ी। 25अगस्त आदर्श शर्मा देश और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2015 में हरियाणा के पानीपत से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना की शुरुआत की थी लेकिन आज पिछले लंबे समय से हमारी आशा वर्कर बहने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम कर रही हैं लेकिन भाजपा की मनोहर सरकार है कि इन बेटियों की फरियाद सुनने का नाम तक नहीं ले रही है। लिपिक एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हार्टरोन आईटी प्रोफेशनल एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन द्वारा पिछले लंबे समय से अपने वेतनमान में बढ़ोतरी को लेकर 35,400 और 47,600 की मांग की जा रही है लेकिन आज तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया जिसकी वजह से हर विभाग में कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। विधायक चिरंजीव राव ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा में बनने वाले नए बस स्टैंड को लेकर भी सरकार को आधे हाथों लेते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से यह दोनों कार्य अधर में लटके हुए हैं जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में पिछले लंबे समय से राजस्थान भिवाड़ी का केमिकल युक्त पानी लगातार धारूहेड़ा रिहायसी क्षेत्र में आ रहा है जिसकी वजह से अब लोगों को महामारी फैलने की आशंका बनी होने के बावजूद भी भाजपा की मनोहर सरकार मात्र फ़ोटो खिंचवाने के अलावा इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक चिरंजीव राव यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों से रेवाड़ी जिले में बनने वाले एम्स की आधारशिला रखने की तो दूर की बात एक पत्थर तक नहीं रखा गया यह क्षेत्र की जनता के लिए धोखा है। उन्होंने कहा कि अहिरवार क्षेत्र में लगातार अहीर रेजिमेंट की मांग को जोर-जोर से उठाया जा रहा है लेकिन भाजपा के दिग्गज नेताओं में से किसी ने भी अब तक इसकी पर भी नहीं की है अगर की जाती तो आज अहीर रेजिमेंट का गठन हो जाता। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं शिक्षा का हब खाने वाली प्रदेश सरकार में आज रेवाड़ी में बॉयज कॉलेज की बिल्डिंग तक नहीं बनाई गई है जिसके चलते छात्र-छात्राएं काफी बार प्रदर्शन कर अपनी मांग को रख चुके हैं।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी में बेसहारा पशुओं और पीने की पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है लेकिन सरकार इस पर ध्यान देने की बजाय सब कुछ गोलमाल कर रही है आने वाले समय में इन सब बातों का हिसाब लिया जाएगा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट