वोटर चेतना अभियान् की कार्यशाला सम्पन्न

वोटर चेतना अभियान् की कार्यशाला सम्पन्न
कार्यकर्ता बूथ पर नवमतदाता के वोट वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य करे : प्रीतम चौहान, जिला अध्यक्ष
रेवाड़ी 25अगस्त आदर्श शर्मा
वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ की एक कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य रूप से इस अभियान के प्रदेश सह संयोजक बिजेंद्र दलाल तथा भूपेंद्र चौधरी चुनाव प्रबंधक प्रमुख एवं सुरेंद्र यादव चुनाव सम्पर्क प्रमुख उपस्थित रहे।
वीरवार को हुई बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ के वोटर को विश्वास में लाने का प्रयास करना है। सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ भी बताना है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत हो तो चुनाव में जीत सुनिश्चित हो जाती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें। प्रीतम चौहान ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से अपने अपने बूथ पर नवमतदाता के वोट वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य सुनिश्चित करे।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वोटर चेतना अभियान के प्रदेश सहसंयोजक बिजेंद्र दलाल् ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की महाअभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता संगठन के योजनानुसार नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को फाॅर्म 6, 7, 8, 12 तथा 14 दिया जाएगा। जिसे पूर्ण दस्तावेज के साथ भरवाकर सरकार द्वारा नियुक्त सक्षम अधिकारियों व कार्यालयों में जमा कराया जाएगा। जो मतदाता किसी कारणवश कहीं चले गए उनका वोट भी वोटर लिस्ट से कटवने का कार्य कार्यकर्ता करे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा

Subscribe to my channel