प ए व बी के प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण देने पर भाजपा जिला कार्यालय में बंटे लडडूं

प ए व बी के प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण देने पर भाजपा जिला कार्यालय में बंटे लडडूं
रेवाड़ी 29 अगस्त आदर्श शर्मा
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम चैहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह सामरिया के नेतृत्व में एससी मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने कार्यालय पहुंचकर लडडू बांटे। जिला अध्यक्ष प्रीतम चैहान ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान सदन में समूह ए और बी के पदों पर अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारियों के प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण नीति लागू करने की घोषणा की है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार इस आरक्षण नीति के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर प्रणाली बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है तथा इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। एससी मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह सामरिया ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करने वाली तथा उनके भविष्य के बारे में सोचने वाली सरकार है। उन्होने कहा कि उनकी इस घोषणा से पूरे समाज में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक मुदगिल व ईश्वर चनीजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सु0 वि0 प0 हिमांशु पालीवाल, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, आईटी प्रमुख नवीन कुमार, एससी मोर्चा से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमारी गीता, प्रदेश आईटी सह प्रमुख एससी मोर्चा जितेन्द्र कुमार, बाल्मिकी समाज के अध्यक्ष राजकुमार, कोहली समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राजनारायण जाटव, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह, अनुप धनखड़, दिनेश खिच्ची, हेमन्त भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट