भूपेंद्र कौशिक ने समर्थकों के साथ बढ़ाया कांग्रेस का परिवार

भूपेंद्र कौशिक ने समर्थकों के साथ बढ़ाया कांग्रेस का परिवार
रेवाड़ी 29अगस्त आदर्श शर्मा
रेवाड़ी 29अगस्त आदर्श शर्मा
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली निवास पर आज ब्लॉक समिति सदस्य भूपेंद्र कौशिक ने दीपेंद्र हुड्डा में आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा । हरियाणा में कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है ।राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भूपेंद्र कौशिक को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा मूंदी जगबीर, रोशन ,प्रदीप ,रवि मोहित ,वेद प्रकाश प्रधान मौजूद रहे ।इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन करने का मन बना चुकी है ।आने वाले चुनाव में कांग्रेस की प्रखंड जीत होगी।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट