राष्ट्रीय स्तरीय मुकेश नाइट 2003 में मिला उच्च स्तरीय सम्मान,,,

राष्ट्रीय स्तरीय मुकेश नाइट 2003 में मिला उच्च स्तरीय सम्मान,,,
———————————————- ,,मुकेश यादगार समिति,, द्वारा महान् गायक कलाकार स्वर्गीय मुकेश माथुर जी की पुण्यतिथि पर नरवाना (हरियाणा) में राष्ट्रीय स्तरीय विशाल गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में मुकेश के गीत गाने वाले प्रथम पुरस्कार विजेता स्टार सिंगर्स को आमंत्रित किया गया था इस अवसर पर जिले के जाने-माने कराटे प्रशिक्षक वेदप्रकाश शर्मा ने मुकेश जी का गाया,,रोटी कपड़ा और मकान,, फिल्म का मशहूर गीत,, मै ना भूलूंगा,,गाकर अपनी दमदार एवं शानदार प्रस्तुति से भरपूर तालियां बटोरी तथा स्वर्गीय मुकेश जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उच्च स्तरीय सम्मान प्राप्त करने के साथ ही अपने जिला मुज़फ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) का नाम हरियाणा प्रदेश में रोशन किया
वेद प्रकाश ने बताया कि,, मुकेश यादगार समिति,, वर्ष 2000 से स्वर्गीय मुकेश जी की याद में निरन्तर सफल कार्यक्रम का आयोजन करती चली आ रही है तथा सम्पूर्ण भारत देश में मुकेश जी के चाहने वाले गायकों को उचित व्यवस्था सहित मंच प्रदान कर सम्मानित करती रहती है श्री शर्मा ने,, मुकेश यादगार समिति,, के महासचिव डॉ श्री एसके सिंगला, एवं प्रधान श्री अवधेश शर्मा जी कोषाध्यक्ष श्री पुनीत जैन एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है