रेवाड़ी के हमदर्द राव अभय सिंह पुस्तक का भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया विमोचन

रेवाड़ी के हमदर्द राव अभय सिंह पुस्तक का भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया विमोचन

रेवाड़ी। 1सितंबर आदर्श शर्मा रेवाड़ी के प्रथम विधायक स्व. राव अभय सिंह की 100वीं जयंती पर गरीबों के हमदर्द राव अभय सिंह पुस्तक का विमोचन के एलजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किया गया। इस मौके पर महंत महावीर दास, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक चिरंजीव राव सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व राव अभय सिंह का परिवार मौजूद रहा।

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे यहां आने का मौका मिला। वह व्यक्ति हमेशा तरक्की करता है जो अपने परिवार को याद रखना है। राव अभय सिंह आज की कलुषित राजनीति व छल-कपट से परिपूर्ण सामाजिक परिवेश में एक पकाश पुंज के समान थे, जो भविष्य में एक पेरणास्त्रोत के रूप में देखे जाएंगे। सम्पन्न परिवार से होते हुए उनका सादा जीवन हर व्यक्ति को प्रभावित करता था। जागीरदार होते हुए भी साधारण लोगों से उनका प्रेम, किसानों के दुख-दर्द का अहसास, निकपट राजनीति क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हे मानव से महमानव बनाने में सहायक सिद्ध हुई है। आज के भ्रष्ट राजनैतिक माहौल में ऐसे सज्जन यक्ति बिरले ही होंगे जो उनकी तुलना कर सकें। उनकी विरासत को आगे ले जाते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव छह बार विधायक और मंत्री रहे। वही विधायक चिरंजीव राव विधानसभा में अपने इलाके के मुद्दे उठाते हैं। मैं चाहता हूं राव अभय सिंह जी का परिवार दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें। हुड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रेवाड़ी में ट्रेन चलने से लेकर जो भी विकास कार्य हुए वह कांग्रेस ने करवाए। रेवाड़ी में एम्स की मंजूरी भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई। लेकिन बीजेपी सरकार के दौरान विकास का कोई भी नया काम नहीं हुआ। यहां तक कि पहले से मंजूर एम्स तक सरकार नहीं बना पाई। यही वजह है कि रेवाड़ी समेत पूरे हरियाणा की 36 बिरादरी ने मौजूदा सरकार को उखाड़कर प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी दीपक बबरिया ने कहा राव सिंह का परिवार अहीरवाल में अपनी अलग पहचान रखता है। जिन्होंने राव बीरेंद्र से लेकर राव निहाल तक को चुनाव में हराया है। हरियाणा को बनवाने में रहो अभय सिंह का भी विशेष योगदान रहा है। हमें बड़ी खुशी है कि राव अभय सिंह जी की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित है।

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा राव अभय सिंह जी गांधीवादी विचारधारा के थे। उनकी सादगी का आलम यह था कि जब लोगों के काम करवाने के लिए जाते थे तो उनको रिक्शा में लेकर साथ जाते थे।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा राव अभय सिंह हमारे पिताजी का परिवार से बड़ा लगाव था। जब तक मैं घर नहीं आता था, तब तक वह नहीं सोते थे। उन्होंने इलाके के लिए अनेक कार्य किया। सभी नदी पर मसानी के निकट पुल का निर्माण करवाया, रेवाड़ी नारनौल तथा रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सड़कों का निर्माण करवाया, दक्षिण हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया, रेवाड़ी में पानी लाने वाले मेरे पिता राव अभय सिंह ही थे।

विधायक चिरंजीव राव ने अपने दादा राव अभय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा आज हमारा परिवार जो भी है सब हमारे दादाजी की बदौलत हैं। वे गरीबों के हमदर्द थे। मैं उनके नक्शे कदम पर चलते हुए आप लोगों की सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा हमारे परिवार को 11 बार विधानसभा में भेज कर दिए गए प्यार के लिए में सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री, पूर्व मंत्री शकुंतला भगवदिया, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक अनीता यादव, विधायक शीशपाल खैरवाल, पूर्व विधायक रामवीर चौधरी, नंबरदार अजीत यादव, पूर्व जस्टिस निर्मल यादव, मीनाक्षी यादव, अनिल यादव, राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया, अभिमन्यु राव, शकुंतला यादव, उमा यादव शाहिद हजारों की संख्या में गण मैने व्यक्ति मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट