न्यू ईरा स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी का पर्व

न्यू ईरा स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी का पर्व
रेवाड़ी5सितम्बर आदर्श शर्मा
कुंड कस्बे के न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव पर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मास्टर लक्ष्मण सिंह और हेड मास्टर वीर सिंह हेडमास्टर हिम्मत सिंह हेडमास्टर इंद्र सिंह, किरोड़ीमल आदि गणमान्य पूर्व मुख्य अध्यापक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे स्कूल संचालक श्री नरेंद्र यादव जी ने आए हुए मुख्य अतिथियों का पौधों के गमले देकर स्वागत किया और गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि गुरु एक कुम्हार की भांति होता है जो अपने शिष्य को विभिन्न प्रकार की आकृतियां देकर उन्हें श्रेष्ठ बनाता है इस अवसर पर विद्यालय छात्र एवं छात्राओं ने गीत कविता भाषण स्लोगन और पोस्टर मेकिंग के द्वारा अपने अध्यापकों की महिमा का वर्णन किया और साथ ही जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चों ने श्री कृष्णा और राधा की मनोहर झांकियां प्रस्तुत की और राधा और कृष्ण के नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया श्रीमती सरोज बाला देवी ने बच्चों को पुरस्कार दिए और संचालक श्री नरेंद्र यादव ने अपने अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर मनोज कुमार परमवीर तुषार धीरज शास्त्री विकास राजपाल यादव मंजू वैशाली रेणुका यादव एकता यादव आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट