विधायक लक्ष्मण सिंह शोभा यात्रा को दिखाई हरी

विधायक लक्ष्मण सिंह शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी रेवाड़ी। 6सितम्बर आदर्श शर्मा शहर के मौहल्ला खासापुरा स्थित जनता जनार्दन स्थित शिव श्याम मंदिर में समस्त मौहल्लावासियों की ओर से बुधवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्याम बाबा के शीश की स्थापना के उपलक्ष्य में भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा को कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सनातनी संस्कृति की महता का विशेष महत्व है। हमारे तीज-त्यौहार और पर्व हमें एक-दूसरे को नजदीक लाने के साथ-साथ धार्मिक जुड़ाव की भावना को भी बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने समस्त खासापुरा मौहल्लावासियों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। उन्होंने सभी को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में श्री श्याम प्रभू तथा भगवान शिव के प्रति आस्था का मानो सैलाब उमड़ पड़ा है।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि धर्म के प्रति बढ़ती आस्था तथा पर्वों व परंपराओं को मनाए जाने को लेकर लोगों का उत्साह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने कहा कि इस बड़े उत्सव का हिस्सा बनकर वे स्वयं भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, वाइस चेयरमैन श्याम चुघ तथा वार्ड 16 से पार्षद रंजना भारद्वाज ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाई। आयोजकों ने बताया कि सात सिंतबर को मंदिर में श्याम बाबा के शीश की स्थापना की जाएगी तथा आठ सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस मौके पर मौहल्लावासी दलीप सिंह, युद्धवीर यादव, नन्दलाल यादव, जीतू यादव, सुरेंदर उर्फ लीलू यादव, रोशन यादव, एडवोकेट अमरदीप यादव, जतिन उर्फ हैकू गुप्ता, महेश यादव, विपिन यादव, शिवदीप यादव, संजू धींगड़ा, सोनू शर्मा, मुकेश सैन, लोकपाल यादव, दीपक गुप्ता, भोलाराम प्रजाति, नवीन यादव सहित भारी संख्या में मौहल्लावासी मौजूद थे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel