विधायक चिरंजीव राव ने पंचायत अधिकारियों की ली बैठक

विधायक चिरंजीव राव ने पंचायत अधिकारियों की ली बैठक
रेवाडी। 8सितंबर आदर्श शर्मा रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने आज पंचायत अधिकारियों की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रेवाड़ी में ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यो को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए। श्री राव ने कहा गांव में जो कार्य जो भी हों उनकी अच्छी गुणवता हो और बिना भेदभाव के हों। विधायक चिरंजीव राव ने कहा सबको पता है प्रदेश में बेरोजगारी का क्या हाल है। ऐसे में जनता तो मुख्यमंत्री से रोजगार मांगेगी लेकिन बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिला द्वारा रोजगार के लिए फैक्टरी लगाने की मांग पर यह करना कि अगली बार चंद्रयान 4 जाएगा तो उसमें तुमको भेजेंगें, यह कहकर नीचे बैठा दिया। भरी सभा में महिला को इस तरह हंसी का पात्र बनाना अति अशोभनीय है और हरियाणा का यह दुर्भाग्य है कि यहां भाजपा का शासन है और मनोहर लाल मुख्यमंत्री हैं।
श्री राव ने कहा यह पहली बार नही है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने एक बार यह कहा था कि एक जज के माथे में गडबड है तो एक बार सिरसा में एक व्यक्ति को जनसंवाद कार्यक्रम से बाहर फेंकने की बात कही थी तो एक बार महिला द्वारा अपने गले से दुपटटा सीएम के पैरों में फेंक दिया था तो उस महिला को पुलिस द्वारा स्टेज से नीचे उतरवा दिया था। विधायक चिरंजीव राव ने कहा इसी तरह दौंगडा अहिर में भी मुख्यमंत्री का जोरदार विरोध हुआ था। चारों तरफ प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और कुछ मांग करते हैं तो इस तरह से बेईज्ती हो रही है फिर जनसंवाद करने का क्या फायदा है। जब जनता की फरियादों को ही नही सुना जा रहा है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा सरकार अपने मंत्रियों को बचाने में लगी हुई है। एक तरफ जहां देश का नाम रोशन करने वाली बेटी सरकार के मंत्री ब्रज मोहन के खिलाफ धरने पर बैठे रहे लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नही की तो दूसरी तरफ अब हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह पर चंडीगढ पुलिस ने कहा है कि कोच एक घंटे से अधिक समय तक हरियाणा के मंत्री के घर पर मौजूद थे। विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया है कि क्या अब भी अपने मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा नही लेगें। आपके नारे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की सच्चाई पूरा देष देख रहा है। यदि कुछ नैतिकता बची है तो ऐसे मंत्री का इस्तिफा तुरंत लीजिए।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel