शिक्षक ही असली राष्ट्र निर्माता: विधायक लक्ष्मण सिंह

शिक्षक ही असली राष्ट्र निर्माता: विधायक लक्ष्मण सिंह
रेवाड़ी 8 सितंबर आदर्श शर्मा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि एक शिक्षक ही उज्जवल देश के भविष्य की नींव तैयार करता है। रेवाड़ी के अनेक शिक्षकों ने राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल कर जिले को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। सरकार की शिक्षा नीति भी शिक्षा के गुणात्मक सुधार में अहम साबित हो रही है।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव गांव भोतवास स्थित कृष्ण आदर्श शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह तथा शिक्षण गोष्ठी में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व जिला पार्षद अमित यादव के नेतृत्व में आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि कोसली विधायक का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिखारी नसीब सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र सिंह नारा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी हीरामणी, पूर्व किसान आयोग चैयरमेन डा, रमेश यादव समेत अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए शिक्षा के गुणात्मक सुधार तथा नई शिक्षा नीति को लेकर भी अपने विचार रखे।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि एक शिक्षक उस दीपक के समान है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करता है। एक शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के मार्ग पर ले जाने का कार्य भी एक शिक्षक ही करता है। यही कारण है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का विशेष स्थान रहता है तथा आजीवन वो सम्मान कायम रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के गुणात्मक विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की हुई है। शिक्षकों के तबादलों को लेकर बनाई गई नीतियों का अन्य राज्य भी अनुशरण कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
कोसली विधायक ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में नया बदलाव लेकर आएगी। जिसके पूरी तरह से क्रियान्वित होने के उपरांत विद्यार्थियों के लिए आगे बढऩे के नए अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर ग्राम सरपंच कर्मबीर यादव, डा. आरके शर्मा, डॉ नरेन्द्र यादव, डा. भानूराम, रविन्द्र आशावादी, बिजेन्द्र डहीना, बिक्रम रोझूवास, संदीप गोठड़ा सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel