हिन्दुओ की आस्था को आहत करने वाले नेताओं की अब खैर नही – हिन्दू समाज

हिन्दुओ की आस्था को आहत करने वाले नेताओं की अब खैर नही – हिन्दू समाज
रेवाड़ी 10सितंबर आदर्श शर्मा
आज रेवाडी में हिन्दू समाज व अनेकों सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टालिन ओर ऐ राजा की प्रतीकात्मक शव यात्रा यात्रा निकाली व दोनो के शव का दहन रेवाडी चर्च के मैन गेट के सामने किया गया। जिसका मुख्य कारण सनातन धर्म यानी हिन्दू धर्म को डेंगू वायरस, मलेरिया और कोरोना वायरस से भी अधिक घातक वाले ब्यान है। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे BMG Mall के सामने स्थित सेक्टर 5 से प्रारंभ किया गया। हिन्दू समाज ने स्टालिन व ए राजा की फोटो लगे हुए पुतले की अर्थी कंधे पर उठायी व सर्कुलर रोड पर शव यात्रा निकाली साथ ही पुतले वाली अर्थी को जूते चप्पल मारते हुए बस स्टैंड, नाई वाली चोक होते हुए चर्च के सामने DMK पार्टी के दोनो नेताओ के शवों का दहन किया। अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओ ने सामूहिक रूप से सभी नेताओं को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो कितना भी बड़ा नेता क्यो न हो अगर हिन्दू धर्म के खिलाफ बोलने की कोसिस करेगा तो उन सब को हिन्दू समाज अपने स्तर पर जवाब देगा। विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि हिन्दू समाज अब जाग चुका है ओर अपने धर्म के खिलाफ कुछ भी अनाब – सनाब सहन नही करेगा। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद रेवाड़ी, हिन्दू युवा वाहिनी, बजरंगदल, गो रक्षा दल, शिव सेना व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट