कांग्रेस की सरकार बनने पर सूत सहित सभी कार्य पूरे किए जाएगें: चिरंजीव राव

कांग्रेस की सरकार बनने पर सूत सहित सभी कार्य पूरे किए जाएगें: चिरंजीव राव

रेवाडी। 11सितंबर आदर्श शर्मा विधायक चिरंजीव राव ने विधानसाभा के गांव माण्ढैया कलां में हाॅल का लोकापर्ण किया तो वहीं गांव चिल्हड में पाईप लाईन का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंगलवार को विधायक चिरंजीव राव गांव फिदेडी में भी पाईप लाईन का लोकार्पण करेगें तो खडगवास में हाॅल का लोकार्पण करेगें। विधायक चिरंजीव राव का ग्रामिणों द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तो और विकास कार्यों के लिए विधायक का धन्यवाद किया। विधायक चिरंजीव राव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उनकी कौशिस रहती है कि विधानसभा के विकास कार्यो का हक उनकी झौली में डालूं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा लोगों द्वारा परामर्श लेकर ही सभी कार्य हो रहे हैं। पहले लोगों के सूझाव लिए जाते हैं और कहां क्या कार्य होना है इसके लिए गांव में जाकर देखा जाता है उसके बाद विधायक ग्रांट से उन कार्यों को पूरा किया जा रहा हैं। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा सभी कार्य पूरे नही किए जा रहे हैं। रेवाडी विधानसभा की बहूत सी योजनाएं अधुरी पडी हैं, जिसके लिए मैंने सरकार को कई बार बोला है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने पर सूत सहित सभी कार्य पूरे किए जाएगें।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक चिरंजीव राव ने कहा डेंगू का डंक भी लगातार खतरनाक हो रहा है। जिले में डेंगू के मामले दिन प्रतिदिन बढते जा रहे हैं। इसलिए प्रशासन का फोगिंग का कार्य युद्व स्तर पर चलाना चाहिए। शहर हो फिर गांव सभी जगह फोगिंग होनी चाहिए। वहीं लोगों को भी साावधनी बरतनी चाहिए। विधायक ने कहा लोगों को अपने कूलर, गमले इत्यादि को साफ रखना चाहिए। वहीं भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री बनने से पहले अपनी पहली रैली रेवाडी में की थी और वन रैंक वन पेंशन की घोषणा की थी। लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन नही मिल रही हैं। इसी को लेकर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा एकता महारैली का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं किसानों को बाजरे पर एमएसपी तक नहीं मिल रही। इसी को लेकर किसान संगठन धरने पर भी बैठे हैं। जबकि सरकार ने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा सरकार ने चुनाव के समय में किए गए अपने कोई वायदे पूरे नही किए हैं। साथ ही जनता द्वारा मंहगाई, बेरोजगारी की बात की जाती है तो मुख्यमंत्री द्वारा अटपटे जवाब दिए जा रहे हैं कि उनको चंद्रयान 4 में भेजा जाएगा। जबकि आंकडे बात रहे है पिछले 6 साल से क्लास 1 व 2 के 32 प्रतिषत पद खाली पडे हैं जबकि क्लास 1 व 2 की मात्र 4376 नौकरी ही प्रदेश सरकार ने युवाओं को दी हैं। प्रदेश सरकार जो भी भर्तियां निकालती है वो सारी भर्तियां कोर्ट में चैलेंज हो रही हैं। क्यों कि सरकार की नियत में फर्क है। युवा विरोधी इस सरकार को प्रदेश से अलविदा करने का समय अब आ गया है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट