हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा इसका सम्मान हमारा कर्तव :बालकिशन कोलाना

हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा इसका सम्मान हमारा कर्तव :बालकिशन कोलाना
रेवाड़ी 14सितंबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से एस सी मण्डल खोल अध्यक्ष बालकिशन कोलाना और सचिव अंजना कोलाना ने सभी देश वासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है ।हिंदी हमारे देश की राष्ट्र भाषा है हम हिंदी का सम्मान करना चाहिए। बालकिशन कोलाना ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा कार्य अपनी राष्ट्रभाषा में करने चाहिए तथा विश्व स्तर पर इसको पहचान दिलानी चाहिए ।उन्होंने कहा विश्व की सभी भाषाओं में हिंदी सबसे सरल भाषा है और हिंदी भाषा को बोलने और लिखने में बहुत आसानी है ।सरकार को चाहिए की अपनी भाषा को पहचान दिलाने के लिए सभी कार्य हिंदी में हो।आम नागरिकों को भी चाहिए हिंदी भाषा का सम्मान करते हुए विश्व में पहचान बनाने का कार्य करना चाहिए।