साधू सिंह बावल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर की मंगल कामना

साधू सिंह बावल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर की मंगल कामना
रेवाड़ी 14सितंबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीहै। साधु सिंह बावल ने कहा 36 बिरादरी,कमेरे वर्ग हरदिल अजीज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा जनहित के कार्य किया। हर वर्ग हर क्षेत्र में हरियाणा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विकास किया ।हम सब यह दुआ करते हैं की भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्षों वर्ष हरियाणा के विकास के लिए कार्य करते रहें और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। मैं भगवान से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।भूपेंद्र सिंह हुड्डा
के नेतृत्व में आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel