नहीं रहे डॉक्टर उमाशंकर यादव, कैप्टन अजय सिंह यादव ने किया दुख प्रकट

नहीं रहे डॉक्टर उमाशंकर यादव, कैप्टन अजय सिंह यादव ने किया दुख प्रकट
रेवाड़ी। 16सितंबर आदर्श शर्मा शिक्षाविद डॉक्टर उमाशंकर यादव का आज सुबह निधन हो गया। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने डॉक्टर उमाशंकर यादव के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा को शांति और इस दुख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा डॉक्टर उमाशंकर मेरे बहुत करीबी थे। हमारी रेजांगला शहीदी समारोह समिति के वह मुख्य महासचिव थे। काफी नेक नियत के इंसान डॉक्टर उमाशंकर थे। सामाजिक और राजनीति में उनका साथ मुझे कदम-कदम पर मिलता रहता था। उनके जाने की क्षति की पूर्ति कभी नहीं हो सकती।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया 15 सितंबर 1951 को मांढण, राजस्थान में जन्मे डॉ उमाशंकर यादव का शुक्रवार को जन्मदिन भी था। इन दोनों डॉक्टर उमाशंकर यादव सिंघानिया यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले शिक्षा विभाग में वह प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत हुए थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने जीवन के 72 वर्ष पूरे कर लिए थे। लेकिन रात के समय हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। रविवार सुबह उनके पैतृक गांव मांढन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ उमाशंकर के दो बेटे थे। उनका बेटा अपनी धर्मपत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है जबकि उनके छोटे बेटे का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था। साफ सुथरी छवि वाले डॉक्टर उमाशंकर को कभी भी नहीं बुलाया जा सकेगा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel